देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
बाबा साहेब ने नारी सशक्तिकरण समानता शिक्षा का अधिकार दिलाने व भेदभाव अंधविश्वास आदि कुरुतियों के निवारण में निभाई अहम भूमिका – बिरदी चंद गोठवाल
अम्बेडकर जयंती पर उन्हानी में ह्रदय विदारक दुर्घटना के दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि देकर जघन्य घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की सरकार से की मांग - गोठवाल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 14 अप्रैल
हुडीना ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों द्वारा सरपंच जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन खेल ग्राउंड में किया, जिसमें मुख्य अतिथि अपराध नियंत्रण एवं सुधार संगठन के टीम आफिसर व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल तथा अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व चीफ मैनेजर चन्दन सिंह जालवान व सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के कानूनी सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह दहिया रहे। मुख्य अतिथि गोठवाल ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इसके साथ ही उन्हानी में ह्रदय विदारक दुर्घटना में बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पर रोषस्वरूप शोक व्यक्त करते हुए सभा में दो मिनट का मौन धारण किया गया और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। समारोह का संचालन करते सचिव सुमेर सिंह गोठवाल ने विस्तार से बाबा साहेब की विकट परिस्थितियों से ग्रस्त जीवनी से विस्तारपूर्वक अवगत कराया । मुख्य अतिथि गोठवाल ने बताया कि उन्हानी की दर्दनाक घटना से सबक लेकर इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना होने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए। गोठवाल ने बताया कि रुढ़िवादी रिवाजों व व्यवस्थाओं की वजह से वंचित समाज हमेशा शोषण का शिकार रहा है और बाबा साहेब के साथ साथ बहुजन समाज के महापुरुषों ने शोषण, भेदभाव, अंधविश्वास, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरुतियों व अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़कर, सुख सुविधाएं त्याग कर और कुर्बानियां देकर अहम भूमिका निभाई है तथा संविधान के रूप में शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, समानता आदि का अधिकार दिलाया। गोठवाल ने सभी को फिजूलखर्ची, आडम्बर, पाखंड, टोना-टोटका, झाड़-फूंक आदि कुरुतियों से दूर रहकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने की प्रेरणा दी। पूर्व चीफ मैनेजर चन्दन सिंह जालवान व कानूनी सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह दहिया ने भी बाबा साहेब की जीवनी और शिक्षा पर प्रकाश डाला। अंत में समारोह के अध्यक्ष व सरपंच जसवंत यादव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में बहुजन समाज को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के ब्लाक सचिव हजारीलाल खटावला, पूर्व अधीक्षक गुगनराम सिरोहा, रामभरोस भीम, पूर्व उप अधीक्षक हरिराम सिरोहा, विजय सिरोहीवाल, थानेदार हरिसिंह रेवाला, प्रमुख समाजसेवी रामशरण रेवाला, राजेन्द्र जालवान, मास्टर मुंशी राम, पूर्व सरपंच हीरानंद यादव, केशरा राम, रघुबीर सिंह, कान्हा राम वाल्मीकि, नंबरदार राधेश्याम यादव व नोरंगलाल यादव, कृष्णा, ओमपाल, विजय सैन, समाजसेवी संदीप, रोशनी देवी, सवेतरा, सुमित्रा, संतरा, कमला, कामरेड मनीराम, बबिता, भगोती यादव, मातादीन यादव, सत्यपाल, सतपाल धानक, राजू, संदीप चौकीदार, सतीश रेवाला, रेवती, असर्फी, ओमकलां व शकुंतला आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे ।
Subscribe to my channel


