देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

शिक्षा की शक्ति में विश्वास रखते थे बाबा साहेब:ओम प्रकाश यादव

बाबा साहब की133वीं जयंती पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित।

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल,14अप्रैल। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती पर रविवार को नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने धर्मशाला खटीक सभा मोहल्ला फ्रांस खाना नजदीक गुरु दुर्बल नाथ चौक पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कार्यक्रम की शुभारम्भ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर एक विश्व मानव थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित लोगों की सेवा में समर्पित किया था। वे शिक्षा की शक्ति में विश्वास रखते थे। हम सबको ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव का फूल माला व पगड़ी पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया। बाद में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सलम जागृति मंच द्वारा गांव सेका में आयोजित भीमराव अंबेडकर भवन में कार्यक्रम में भाग लिया तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए कहा डा. भीमराव अंबेडकर आधुनिक राष्ट्र के ऐसे महानायक थे जिन्होंने राष्ट्र को शिक्षित बन संघर्ष करने का रास्ता दिखाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय के प्रति अपना सर्फर्स दृष्टिकोण रखते थे। इस मौके पर डा. सतवीर, महेश बहल,सुरेश खन्ना,सोहनलाल चौहान,नरसिंह दायमा, बनवारी लाल चौहान,संजय चौहान, धर्मपाल चौधरी, मेजर ईश्वर सिंह, भागीरथ सिंह खनगवाल, ओमप्रकाश छापडा वाले, दीपक पटीकरा, दारा सिंह सरपंच खासपुर,राम सिंह मुंशी राम, परवीन चेयरमैन आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर धर्मशाला खटीक सभा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button