देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

छात्रों को मिला हरियाणा गौरव सम्मान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 12 अप्रैल
इंडस वैली पब्लिक स्कूल दौंगड़ा अहीर के 100 छात्रों ने ‘राष्ट्रीय शिक्षा समिति’ टोहाना द्वारा आयोजित हिन्दी व्याकरण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिनमें 47 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 8 बच्चों ने मैरिट स्थान व 8 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इलाके में अपना, माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया हैं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य जयवीर सिंह यादव ने कहा कि यह परिणाम हमारी संस्था में आधारभूत पढ़ाई का नतीजा है। संस्था के चेयरमैन धर्मेन्द्र यादव, वाइस चेयरमैन विजय सिंह यादव व डायरेक्टर केसी यादव, प्राचार्य जयवीर सिंह यादव व उप प्राचार्य वीर सिंह यादव ने सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आचार्य उजागर सिंह, बीना यादव, प्राचार्य हेड नरेन्द्र यादव व रविप्रकाश यादव मौजूद रहे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button