LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव ने उपायुक्त नारनौल से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 *सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव ने उपायुक्त नारनौल से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग*

*हादसे से सबक लेकर राज्य को स्कूल वाहन पॉलिसी में बेस्ट स्टेट बनाना है-मुख्य सचिव*

*नार्म फॉलो नहीं तो इंपाउंड की जाएंगी बसें-उपायुक्त मोनिका गुप्ता*

 सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सभी जिलों में अधिकारी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। राज्य के सभी स्कूलों में बेस्ट क्वालिटी बस तथा बेस्ट क्वालिटी ड्राइवर होने चाहिए। महेंद्रगढ़ के उन्हाणी में हुए स्कूल बस हादसे से सबक लेते हुए सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लागू करने में हरियाणा को बेस्ट स्टेट बनाकर दिखाना है। ऐसे में एक सप्ताह के अंदर-अंदर इस पॉलिसी के तहत जारी सभी हिदायतों की सौ फ़ीसदी पालना होनी चाहिए।

          *यह निर्देश हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आज राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिए।

इसके बाद उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के अधिकारियों की बैठक ली तथा उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे आज से ही फील्ड में निकलकर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई शुरू करें। जिला के किसी भी स्कूल में ऐसी कोई भी बस नहीं मिलनी चाहिए जो नियमों को पूरा ना करती हो। जरूरत पड़े तो संबंधित बस को नियमों के अनुसार इंपाउंड किया जाए।*

             उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर कोई भी स्कूल इस मामले में सहयोग नहीं करता है तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार, कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह, नारनौल के एसडीम डॉ जितेंद्र सिंह, नांगल चौधरी के एसडीएम मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button