देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

रोटरी क्लब द्वारा पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में की गई माता सरस्वती की मूर्ति स्थापना

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

रोटरी क्लब नारनौल सिटी के तत्वावधान में रोटेरियन महेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रेणु शर्मा द्वारा उनकी माता स्वर्गीय सुशीला देवी धर्मपत्नी मुख्य शिक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा की पुण्य स्मृति में बहरोड चैक स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में मां सरस्वती की प्रतिमा तथा शेड का निर्माण करवाया गया है। शुक्रवार को मूर्ति स्थापना के अवसर पर राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबुलाल कारवा मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या शीला आर्या ने की तथा विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सीईओ एवं डीएमसी महावीर प्रसाद रहे। सर्वप्रथम पंडित क्रांति निर्मल ने मुख्य यजमान रोटेरियन महेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रेणु शर्मा के करकमलों से विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद मुख्यअतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया तथा विद्यालय की बालिकाओं ने माता सरस्वती की वंदना कर सभी अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन करते हुए रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस अपार सहयोग के लिए महेश शर्मा परिवार का आभार व्यक्त किया। मुख्यअतिथि अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबुलाल कारवा ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है और विद्यालय में पढने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में आने के बाद सर्वप्रथम मां सरस्वती को प्रणाम कर अपनी शिक्षा की शुरूआत करनी चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि महावीर प्रसाद ने बालिकाओं को पढाई के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में आगे हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्या शीला आर्या ने इस नेक कार्य के लिए रोटरी क्लब नाारनौल सिटी और महेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को बताया कि रोटरी क्लब समय समय पर क्षेत्र में अनेक सुविधाएं आमजन के लिए मुहैया करवाने का कार्य करता रहता है तथा क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में ही सभी विद्यार्थियों के लिए एक वाटर हट व शौचालय का निर्माण भी जारी है, जो कि जल्द ही संपन्न करवा कर विद्यालय को सौंप दिया जाएगा। मूर्ति स्थापित करवाने वाले रोटेरियन महेश शर्मा मलेशिया वालों ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मां सरस्वती के आर्शीवाद से ही आज यह अवसर प्राप्त हुआ है। हमें जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मन लगाकर लगन से पढाई करें तो एक दिन अवश्य अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें विद्यालय में मूर्ति स्थापना का गौरव प्राप्त हुआ है, साथ ही भविष्य में भी उनके लायक किसी भी सहयोग के लिए मैं तैयार रहूंगा। इस अवसर पर असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग, प्रधान नरेश गोगिया, विनय मिततल, एडवोकेट राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, महेश शर्मा, विजय जिंदल, डाॅ एमएम रावत, हितेन्द्र मित्तल, नवीन गुप्ता, राजकुमार चैधरी, पवन यादव, प्रवीण छाबडा, पवन गुप्ता, विवेक अग्रवाल, दिनेश भार्गव, सुचेता गोगिया, मुकेश कुमारी, निर्मल जिंदल, जगदीश चन्द्र शर्मा, विजय यादव, विरेन्द्र कुमार, ललित सैनी, मूलचंद, कर्मवीर सिंह, मयंक शर्मा, गर्वित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*फोटो: कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना करते गणमान्यजन।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button