बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी पहुंचे जिला चिकित्सालय

*रिको क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाई में बायलर ब्लास्ट में घायलों से की मुलाकात* *डॉक्टरों से इन कर्मचारियों का हालचाल जाना*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 12 अप्रैल। अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी शुक्रवार को रिको क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाई के बायलर ब्लास्ट में घायलों से मिलने जिला चिकित्सालय पहुंचे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर, चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई कोताही ना बरतें। उन्होंने सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात एवं चिकित्साकर्मी साथ रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button