देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

दिवंगत पवन जैन के आकस्मिक निधन से भाजपा नारनौल को बहुत भारी क्षति निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं : राकेश शर्मा 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल : भारतीय जनता पार्टी नारनौल के वरिष्ठ नेता दिवंगत पवन जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार एवं नारनौल के पूर्व मंडल अध्यक्ष,को भाजपा के झंडे एवं पुष्प अर्पित कर अश्रु पूर्ण विदाई दी ।

अंतिम यात्रा के समय प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज ,जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन बंसल, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला सचिव ओम प्रकाश वधवा, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमल गॉड, मुकेश जैन जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, ओबीसी मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित जैन एवं अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

         इस अवसर पर राकेश शर्मा एडवोकेट प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आदरणीय पवन जैन आज हमारे बीच नहीं रहे जिससे उनकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती जिन्होंने जंक्शन से लेकर अब तक पार्टी की रीति- नीति के लिए कार्य किया एवं हमेशा संगठन में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को सीखने का काम किया ऐसे कर्म योगी कार्यकर्ता के कारण से ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। पवन जैन जोकि भारतीय जनता पार्टी के जिले के कोषाध्यक्ष भी रहे मंडल के अध्यक्ष रहे एवं जिला व्यापार कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार के सदस्य रहे उन्होंने सदैव भारतीय जनता पार्टी के झंडे को बुलंद रखा।

     इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि पवन जैन जो की बहुत ही पुराने और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता थे, उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई को पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित धनराशि की थैली भेंट की थी और हमेशा बाजार के बीच में भारतीय जनता पार्टी के विचारों को अग्रणी रूप से रखते हुए पार्टी के लिए कार्य करते रहे। वह हमारे बहुत पुराने साथी थे। आज भाजपा को बहुत बड़ी क्षति हुई है हमारे पुराने साथी हमारे बीच से चले गए मैं उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उपस्थित अंतिम यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय पवन जैन को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके साथ बिताए हुए पल को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button