ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

कनीना बस हादसे पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की-मोनिका गुप्ता उपायुक्त नारनौल

*जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश*  *घायलों का हालचाल जानने के बाद सीएमओ को दिए बेहतरीन ईलाज के आदेश*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज कनीना के उन्हानी मोड़ पर हुए स्कूल बस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतक बच्चों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले उपायुक्त ने हादसे के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर घायलों का बेहतरीन ईलाज करने के निर्देश दिए।

       *उसके बाद उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ व कनीना में पहुंच कर घायल बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उन्हानी मोड़ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी के मातृका अस्पताल व आदित्य न्यूरो अस्पताल में दाखिल घायल बच्चों का हालचाल पूछा। उन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बच्चों का बेहतरीन इलाज करवाया जाएगा। बच्चों के इलाज पर होने वाले खर्च का जिला प्रशासन इंतजाम कराएगा।*

                उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य को निर्देश दिए कि वे अभिभावकों के संपर्क में रहें तथा हर संभव ईलाज करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज करवाना है।उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए लिख दिया गया है। इस मामले में चालक, प्रिंसिपल तथा प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

            *उपायुक्त ने बताया कि इस दुखद हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है। कुल 34 बच्चे घायल हुए हैं तथा फिलहाल 19 का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button