बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने आमजन को प्रधानमंत्री की रैली में आने का दिया न्यौता

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं से वार्ता कर मोदी की सभा मे आने का न्यौता दिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने भाजपा पचपदरा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह राठौड़, कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह राजपुरोहित,मंडली मंडल अध्यक्ष बनाराम जानी,सिवाना मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क कर 12 अप्रेल को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की सभा मे आने का न्यौता देते हुए उसने जानकारी ली।बांठिया ने पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पुर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी से भी चर्चा कर विस्तृत चर्चा की।

Subscribe to my channel


