LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
संघर्ष समिति की 11 अप्रैल को होगी आमसभा की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 09 अप्रैल
सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की आम सभा की वार्षिक बैठक समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे गुरु रविदास मंदिर, नारनौल में बुलाई गई है। संघर्ष समिति के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि बैठक में गत कार्यवाही का पुष्टिकरण करने के साथ साथ वर्ष 2023-24 के लेखा जोखा पर चर्चा करने उपरांत इसका अनुमोदन किया जाएगा। बैठक में गत वर्ष में किये गये जनकल्याणकारी कार्यों का व्योरा महासचिव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समिति को सुदृढ़ व मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों के सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।
Subscribe to my channel


