देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानशिक्षा

उपखंड कार्यालय से हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

*शत प्रतिशत मतदान के साथ सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में बढ़े आमजन की सहभागिता- राजेश कुमार*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*लोकसभा आम चुनाव-2024*

बालोतरा, 09 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के लिए तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की मंशा से मंगलवार को पचपदरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में स्वीप नोडल अधिकारी प्रभु राम चौधरी, भंवराराम झुरिया, जिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी, उपखंड कार्यालय के कार्मिक भगाराम बेनीवाल, सीमा भाटी, शिव दत्त, वेनाराम, चंद्रशेखर विजय, युधिष्ठिर चौहान, मीठालाल, चंद्र सिंह, श्रवणसिंह के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपखंड कार्यालय से रैली का आयोजन किया गया।

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से पचपदरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार ने प्रत्येक कार्मिक को वोट अवश्य करने के साथ-साथ अपने आस पड़ोस, रिश्तेदारों, परिवारजन को भी 26 अप्रैल, शुक्रवार मतदान दिवस को सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक मतदान अवश्य करने को आह्वांन किया। उन्होने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीएचए एप के द्वारा अपने पोलिंग बूथ को सर्च करने, सी- विजिल एप के द्वारा अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने और उनके निवारण के बारे में जानकारी दी।

पचपदरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में आमजन की सहभागिता को बढ़ाना है।

 स्वीप नोडल अधिकारी प्रभु राम चौधरी द्वारा मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर बोर्ड पर समस्त कार्मिकों द्वारा मतदान अवश्य करने की घोषणा के साथ हस्ताक्षर करवाए गये और मतदान का पर्व-राष्ट्र का गर्व थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में तेजी लाने को कहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button