LIVE TVखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पत्रकारों की समस्याओं का समाधान होगा एकजुटता से

 

जयबीर सिंह खैरथल तिजारा।

      खैरथल । ‘ पत्रकारों की हर समस्याओं का समाधान एकजुटता से होगा।’ उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे देवरिया जनपद के रुद्रपुर में संगठन की जिला स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रान्तीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला ने कहा कि हमें पत्रकारिता के उच्च मापदंडों को अपनाना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्यामानन्द पाण्डेय ने कहा की हम सबको एकजुट होकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन पत्रकारों को परिचय पत्र वितारित किए गए। बैठक में जितेन्द्र गुप्ता, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, बृजेश मणि त्रिपाठी, अमित सिंह, राजनीश मणि त्रिपाठी, राम कृपाल मद्देशिया, जवाहरलाल गुप्ता, शैलेश शर्मा, अनुप सिंह, डॉक्टर संजय गुप्ता, चन्दन, विजय शंकर रावत, सरदार सिमरजीत सिंह, दिनेश राव, जय प्रकाश, हरीकेश, धीरेंद्र कुमार सिंह, योगेन्द्र निषाद, राजेश कुशवाहा, रमेश चन्द्र शुक्ला, प्रदीप कुमार आदि ने भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button