खैरथल- तिजारादेशधर्मराजस्थानशिक्षा

नवरात्रों में आदिशक्ति मां से पा सकते हैं विशेष वरदान विशेष पूजा से मिलती है दुखों से मुक्ति -गुरुदेव भास्कर

 

ब्यूरो चीफ़ जयबीर सिंह (कोटकासिम)

पवित्र मनन दीप द्वारा आयोजित सत्संग में गुरुदेव भास्कर ने कहा नवरात्रों के दौरान आदिशक्ति मां की विशेष पूजा आराधना से सात्विक जीवन बिताने से हम मां से वरदान पा सकते हैं और हमें दुखों से मुक्ति मिलती है! गुरुदेव ने कहा नवरात्रों के दौरान हमें पवित्र विचार रखकर ओम दुम दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए और दुर्गा सप्तशती पढ़नी चाहिए इससे बड़ी से बड़ी समस्याएं समाप्त होती है और मां की विशेष कृपा मिलती है! उन्होंने कहा मां की अखंड ज्योति को पीठ नहीं दिखानी चाहिए ध्यान साधना करनी चाहिए जिससे हमें इस लोक और परलोक की खुशी प्राप्त हो सके! उन्होंने कहा हमें इन दिनों का सदुपयोग करना चाहिए सेवा कार्य करते हुए मां का चिंतन भजन कीर्तन और पूजन करना चाहिए जिससे हमें परम आनंद की प्राप्ति हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button