ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

जजपा कार्यकर्ताओं ने जननायक ताऊ देवीलाल को किया याद

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

-23वीं पुण्यतिथि पर निजामपुर कस्बे में ताऊ देवीलाल की मूर्ति के समक्ष पहुंचे श्रद्धासुमन पुष्प किए अर्पित

-जिला अध्यक्ष बोले…भारतीय राजनीति के पुरोधा थे स्व. ताऊ देवीलाल

-प्रदेश महासचिव तेजप्रकाश बोले…देश में आज बुजुर्ग पेंशन है, वह ताऊ देवीलाल की देन

निजामपुर/नारनौल।

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की शनिवार 23वीं पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी ने याद किया। पार्टी के कार्यकर्ता सुबह निजामपुर में ताऊ देवीलाल मूर्ति के समक्ष पहुंचे। वहां उन्हें श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए और देशहित में किए गए उनके कार्यों को याद किया।

इस संबंध में जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष डा. मनीष शर्मा ने ताऊ के जीवन का परिचय देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल का जन्म 25 सितम्बर 1914 को हुआ। वे 19 अक्टूबर 1989 से 21 जून 1991 तक भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे। वे दो बार (21 जून 1977 से 28 जून 1979 तथा 17 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 1989) हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल उन कुछ चुनिंदा राजनीतिज्ञों में से हैं जो आजादी के बाद तथा आजादी के पहले दोनों ही समय में भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। देश की आजादी के बाद जब पहली बार चुनाव हुए तब हरियाणा पंजाब राज्य का हिस्सा था और वहां हुए विधानसभा चुनावों में चौधरी देवीलाल पहली बार सन 1952 में ही विधायक बने और उसके बाद पुन: 1957 तथा 62 में भी पंजाब विधानसभा के सदस्य रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी में प्रदेश महासचिव एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि देवीलाल के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने सन उन्नीस सौ नवासी में प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था। जब पार्टी के संसदीय दल का चुनाव हुआ, तब प्रधानमंत्री पद के लिए सांसदों ने देवीलाल को चुना परंतु देवीलाल ने बीपी सिंह को यह जिम्मेदारी दे दी। देश के इस जननायक का स्वर्गवास छह अप्रैल 2001 को हुआ। आज जो बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है, इसकी शुरूआत उन्होंने ही हरियाणा से की थी, जो बाद में पूरे देश के हर राज्य की सरकारों ने अपनाई। उन्होंने कहा कि आज भी हमारी पार्टी बुजुर्गों को सर्वाधिक पेंशन मिले, इसके लिए लड़ाई लड़ रही है।

इस मौके पर हलका अध्यक्षत बिरेंद्र बनिहाड़ी, महेंद्र बड़ेसरा, हरफूल मैनेजर, रामकुमार मकसूसपुर, विजय छिलरो, विरेंद्र घाटासेर, राजकुमार जांगड़ा, लक्की सरदार, देशराम सरपंच, रोहताश सरपंच सरेली, राजकुमार जेई, रणबीर छिलरो, कर्णसिंह छिलरो, रामनिवास जोगी, सतबीर पहलवान नापला, लीलाराम कालबा, दीपक यादव, रवि भालोठिया, दिलबाग सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button