देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है:- बांठिया
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने शुक्रवार को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ता के साथ बैठक कर सवांद किया। उन्होंने ने क्षेत्र के खेड़,कलावा,दुदवा,बागुंडी सहित विभिन्न जगह पर कार्यकर्ताओं के साथ सवांद किया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने दुदवा गांव स्थित श्री रूपादे माता मंदिर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि आज से एक एक मिनट काम करना है।केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज नए नए आयाम स्थापित कर रहा है।आज देश की सीमाएं सुरक्षित है, किसान को उसका हक और न्याय मिल रहा है।
बैठक से पूर्व बांठिया ने मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की। बैठक के बाद दुदवा मार्केट में व्यापारियों से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान नारायण सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान भगाराम जाणी, भीयाराम सियोल,नारायण सोनी,मंडल बूथ अध्यक्ष गोरधन प्रजापत, शक्ति सयोंजक किशन मेघवाल,राजू सोनी,अशोक जोशी,
कमल प्रजापत,लुम्बाराम,देवाराम गवारिया, मगाराम धतरवाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Subscribe to my channel


