ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

महेंद्रगढ़ से जजपा उम्मीदवार को जिताने की जिम्मेदारी आपकी भिवानी-दादरी की जिम्मेवारी हमारी-डाॅ. अजयसिंह चौटाला

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*जजपा उम्मीदवार राव बहादुरसिंह बोले, यह मेरी लड़ाई नहीं, आने वाली पीढ़ी के भविष्य की लड़ाई*

                 लोकसभा चुनाव का रण तैयार है। इस रण में जनता के बीच जजपा पार्टी उम्मीदवार को लेकर पहुंच रही है। हाल ही में दुष्यंत चौटाला ने जजपा उम्मीदवार राव बहादुरसिंह के लिए प्रचार किया था। अब उनके पिता डाॅ. अजय सिंह चौटाला निरंतर दो दिन से जिला में उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे है। शुक्रवार को वे अटेली विधानसभा के गांव कांटी, खेड़ी, नावदी, रामपुरा, बिहाली, शैदपुर, नीरपुर व नांगल अटेली में पहुंचे और ग्रामीणों को संबोधित किया। जनसभाओं की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा ने की।

              *इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भिवानी-दादरी से राव बहादुरसिंह को जीताने की जिम्मेवारी हमारी है। यहां महेंद्रगढ़ जिला से आप सब लोग मिलकर साथ दें। ऐसा हो जाने के बाद बतौर सांसद राव बहादुरसिंह भविष्य में आपके क्षेत्र की जनहित से जुड़ी डिमांड को संसद में उठाने का कार्य करेंगे। यह वायदा है।*

                  डाॅ. अजयसिंह चौटाला ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्र है। इनमें से पांच लोकसभा क्षेत्र जिसमें भिवानी व दादरी जिला शामिल है, यहां से राव बहादुरसिंह को जीताने का कार्य हमारा है, यहां आपके स्थानीय जिला से जिम्मेवारी आप सब लोगों की है। अभी से सभी लामबंद होकर चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दें। जो कार्यकर्ता किसी कारण रूट गए है, उन्हें वहां जाकर मनाएं और इस चुनावी लड़ाई को पार्टी की लड़ाई ना समझकर क्षेत्र की भलाई की लड़ाई समझे और एकजुट हो जाए। ऐसा करने पर ही सामूहिक प्रयास से यह लड़ाई जीती जा सकती है।

            *कार्यक्रम के दौरान जजपा उम्मीदवार राव बहादुरसिंह ने कहा कि चौधरी देवीलाल के इस परिवार ने क्षेत्र को बहुत कुछ दिया है। यहां से राज्यसभा सांसद बनाया तो किसी को मंत्री, उन जैसे को नांगल चौधरी हलका से विधायक बनाने का काम भी देवीलाल परिवार ने किया। दुष्यंत चौटाला में स्व. चौधरी देवीलाल का खून है। जिस तरह वह प्रदेश व क्षेत्र की आवाज बुलंद तरीके से उठाते थे, उसी लहजे में दुष्यंत चौटाला प्रदेश को आगे बढ़ाने में जुटे है। उनका हमें सहयोग करना चाहिए। इस लोकसभा चुनाव में यह सीट जीताकर उनके हौंसलों को बढ़ाने का काम हम सब मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनकी अकेले की नहीं है बल्कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। जो भलाई प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी कर सकती है, वह काम राष्ट्रीय पार्टियां नहीं कर सकती। अब समय आ गया है ऐसी सभी पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। इस लड़ाई को हम सभी को मिलकर लड़ना होगा।*

           इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरसिंह कलवाड़ी, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, सिकंदर गहली, युद्धवीर पालड़ी, कुलदीप कलवाड़ी, बेदु रातां, हरचंद तोबड़ा, डा. राजकुमार यादव, राजकुमार जांगड़ा, कर्मवीर यादव, विजय छिलरो, विरेंद्र घाटासेर, महेंद्र खन्ना, प्रीतम सरपंच रातां, हरिओम मेई, थावर सिंह, कैशव वर्मा, सुनील चौहान, सुनील राव, रामनिवास थानेदार, दीपक यादव, योगी आदलपुर, अभिषेक गुराहवटा, दिनेश रातां, अमित भांखरी, रवि भालोठिया सहित पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button