देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

बैजनाथ चौधरी महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*बैजनाथ चौधरी महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*मतदान को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने विजेताओं को किया सम्मानित*
भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य युवा मतदाताओं को मतदान के बारे में जागरूक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। इस बार लोकसभा चुनाव में युवा मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) ने आज बैजनाथ चौधरी महिला महाविद्यालय में चुनाव कार्यालय की ओर से आयोजित स्वीप कार्यक्रम के दौरान कही।
*एडीसी ने कहा कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर एक अच्छा प्रतिनिधि चुने। एक अच्छा प्रतिनिधि ही क्षेत्र का सही विकास करवा सकता है। उन्होंने कहा कि 25 मई को समय निकालकर सभी मतदाता इस महापर्व में अपने मत का प्रयोग कर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता यह न सोचे कि मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है। कई बार एक वोट से ही हार जीत हो जाती है।*
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह बड़े बुजुर्गों व अपने आसपास के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरुक कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिन्होंने अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह 16 अप्रैल तक अपना वोट बनवा सकते हैं। इस मौके पर मतदान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्मानित किया।
*इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी लेकर युवाओं को मतदान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर आईटीआई नारनौल व महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के बारे में जागरूक किया।*
इस अवसर पर तहसीलदार निशा, बैजनाथ चौधरी महिला महाविद्यालय प्राचार्या डा. अनीता तंवर, शहीद मेजर सतीश दहिया महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल यादव मैं भी युवाओं को मतदान के बारे में जागरूक किया।
*इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, चुनाव कार्यालय से चुनाव कानूनगो राजपाल, कृष्ण के अलावा कॉलेज स्टाफ मौजूद था।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button