बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

राजस्थान दिवस पर लोक कलाकारों में दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत लोक कलाकारों द्वारा मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया।

पचपदरा निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय परिसर में राजस्थान दिवस पर साथ महिला जन जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गायक कलाकार भगवती एवं पार्टी, दुर्गेश जी, किरण जी, हेमलता जी, स्वीप जिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी एवं स्वीप सहयोगी भंवरा राम झुरिया ने भाग लिया।

 इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी। साथ ही मतदाता जागरुकता संबंधी स्लोगन का प्रदर्शन किया गया।

पचपदरा निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान मतदान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने राजस्थानी भाषा में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए भजन की प्रस्तुति दी। उन्होंने मतदाता जागरूकता का संदेश विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा जन- जन तक प्रेषित करने को कहा। ताकि मतदान दिवस पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

-0-

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button