LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
गांव अटाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मुख्त्यार सिंह सुख सहायक अपनी 25 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद आज रिटायर हो गए

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 30 मार्च
आज गांव अटाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मुख्त्यार सिंह सुख सहायक अपनी 25 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद आज रिटायर हो गए । उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री थावर सिंह सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस थे अध्यक्षता श्री डीघराम रिटायर्ड मुख्य अध्यापक ने की ।बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय मुख्य अध्यापक श्री रतन सिंह यादव ने कहा कि मनुष्य कभी भी अपने कार्य से सेवानिवृत नहीं होता ।सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद उसे समाज सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर सरपंच जीतपाल यादव ,ओमप्रकाश छापरा सलीमपुर ,हरपाल, वीरेंद्र सिंह ,सुदेश कुमार, ममता रानी ,रघुवीर पीटीआई ,रोशन लाल तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


