देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा
नारनौल: किसानों का धरना – अनावश्यक शर्तों को हटाकर फसल की खरीद की मांग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 29 मार्च 2024
किसान संगठन आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एआईकेकेएमएस (AIKKMS) के जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें जिला सचिव डॉ व्रतपाल सिंह व छाजूराम रावत ने इस इलाके की मुख्य फसल सरसों की खरीद का अनाज़ मण्डी, नारनौल में जायज़ा लिया और किसानों की तीन-चार दिनों से सरसों नहीं खरीद होने पर तथा किसान – मजदूरों के लिए खाने की कन्टीन सुविधा सहित शीतल पेयजल व बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने हेतु मार्केट कमेटी, सचिव श्री विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में सरकार से अनावश्यक शर्तों को हटाकर एमएसपी पर रबी फसल की खरीद सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की गई. अनाज मंडी नारनौल में किसान बिरेंद्र सिंह खोड़मा, प्रदीप कुमार कारोता, सलूणी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन-चार दिनों से नमी बताकर सरसों की खरीद नहीं हो रही व अनाज मंडी में खाना कैंटीन व शीतल पेय जल की कोई सुविधा नहीं है. एआईकेकेएमएस के जिला प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि यदि 31 मार्च तक रबी की मुख्य फसल सरसों की खरीद पर अनावश्यक शर्तों को हटाकर नहीं खरीदा गया और मण्डी में किसान-मजदूरों के लिए खाना कैन्टीन , शीतल पेय जल सहित बुनियादी सुविधाएं प्रदान नहीं की गई तो दिनांक 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मण्डी कार्यालय के समक्ष धरना/ प्रदर्शन कर क़ृषि मंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.
जारीकर्ता,
डॉ व्रतपाल सिंह
जिला सचिव
मो;9466886557

Subscribe to my channel


