LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
शुक्रवार दोपहर बाद आई ओले व बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फिरा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जहां शुक्रवार को दिन में तापमान 36 डिग्री के करीब था लेकिन दोपहर के बाद शाम को आसमान में बादल मंडराने लगे और देखते ही देखते काली घटा छा गई। तेज बिजली के साथ बारिश भी शुरू हो गई। और कई जगह पर तो ओले भी गिरे। क्षेत्र के कुछ किसानों ने अभी तक सरसों की कटाई नहीं की है तथा जिन किसानों ने सरसों की कटाई नहीं की है उन किसानों को नुकसान हो गया है। बारिश की मोटी बूंद व ओलों की वजह से सरसों की फलियां झड़ गई है।
बता दें यह समय गेहूं की फसल के पकने का समय है। अब वर्षा होने पर फसलों को अधिक नुकसानदायक होगा। जिससे पूरे सीजन की किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है। मार्च के महीने में हो रही बैमौसम बारिश ने किसानों के सारे अरमान ध्वस्त कर दिए हैं। कुदरत की मार के कारण किसानों की सरसो और गेहूं की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
Subscribe to my channel


