ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अपने स्वार्थ में उलझ कर रह गया इंडिया गठबंधन : एडवोकेट राकेश शर्मा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल । आज भाजपा हरियाणा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां भारतीय जनता पार्टी एक बड़े उत्सव के रूप में इसकी तैयारी में लगी हुई है वहीं पूरा का पूरा I.N.D.I.A गठबंधन जो की स्वार्थ के वशीभूत है अपने आप में ही उलझ कर रह गया है। क्योंकि जहां एक तरफ एनडीए का नेतृत्व कर रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित का विचार लेकर एवं विकसित भारत की कल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं और अपने लक्ष्य 400 पार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बुथ के पन्ना प्रमुख तक लोकतंत्र के इस उत्सव की तैयारी में लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ I.N.D.I.A के घटक दल आपस में उलझ रहे हैं ना सीटों का बंटवारा कर पा रहे हैं ना ही कोई विजन है ना विचार है सिर्फ और सिर्फ किस तरह से बढ़ते हुए भारत के विकास के पहिए को रोका जाए और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को रोका जाए इसी में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए अपने तय किए हुए लक्ष्य 400 पार और 376 से पार भाजपा को निश्चित तौर पर पूरा करेगी क्योंकि आज पूरे देश में उत्साह का माहौल है देश की जनता ने मोदी जी में अपना विश्वास जताते हुए यह तय कर लिया है कि 2014 में जो विकास की शुरुआत नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुई थी उसी पहिए को गति देते हुए विकसित भारत के लिए देश का युवा किसान शक्ति स्वरूपा माताएं बहने एवं धरती पुत्रो ने तय कर लिया है की फिर एक बार मोदी जी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार को बनाना है। मुद्दा विहीन विपक्ष हिंदुओं पर अनर्गल बयान करके अपनी छोटी मानसिकता को दर्शा रहे हैं l*
जहां पूरे देश में भाजपा के लिए माहौल है वहीं हरियाणा भी इसमें कहीं पीछे नहीं है आगामी चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर भाजपा कमल खिलाने का काम करेगी। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बीजेपी हरियाणा की पूरी टीम उत्साह से भरी हुई है और हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी है। हरियाणा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व से लेकर पन्ना प्रमुख तक अपने-अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं l चाहे सोशल मीडिया की टीम हो चाहे बुथ के अध्यक्ष हो चाहे बुथ की पूरी टीम हो आज पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ता लगे हुए है। माइक्रो डोनेशन के माध्यम से भी जन-जन तक जाने का कार्य भाजपा का कार्यकर्ता कर रहा है। निश्चित तौर पर हरियाणा भाजपा 10 की 10 लोकसभा सीट हरियाणा की और एक सीट चंडीगढ़ की जीत करके 10 प्लस एक यानी 11 सीटों पर परचम लहराने का काम करेगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button