ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
दुष्यंत चौटाला 31 मार्च को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के समर्थन में जिले में करेंगे ग्रामीण दौरा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*दुष्यंत चौटाला 31 मार्च को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के समर्थन में जिले में करेंगे ग्रामीण दौरा*
जननायक जनता पार्टी के महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के समर्थन में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला 31 मार्च को महेंद्रगढ़ व अटेली क्षेत्र का ग्रामीण दौरा करेंगे।
*यह जानकारी देते हुए जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 31 मार्च को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रात: 9 बजे खुडाना, 10 बजे पालड़ी पनीहारा, 11 बजे दुलोठ अहीर एवं दोपहर 12 बजे नांगल सिरोही में ग्रामीण सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार हल्का अटेली में दोपहर एक बजे दौंगड़ा अहीर, दो बजे भोजावास, तीन बजे करीरा एवं सायं चार बजे सेहलंग में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे।*
इन ग्रामीण जनसभाओं की अध्यक्षता जिला प्रधान डा. मनीष शर्मा करेंगे, जबकि दोनों हलकों के अध्यक्ष रविंद्र गागड़वास एवं कुलदीप कुलवाड़ी के साथ-साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Subscribe to my channel


