देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

नव मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ

 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

लोकसभा चुनाव 2024

बालोतरा, 26 मार्च। पचपदरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को समस्त विभागों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर नव मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

पचपदरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्वीप नोडल अधिकारी प्रभुराम चौधरी, स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ.रामेश्वरी चौधरी द्वारा समस्त विभागों एवं बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 26 अप्रैल 2024 को नव मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही अपने आस-पड़ोस, साथियों मित्रों, रिश्तेदारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर हेल्प लाइन एप, सी-विजिल एप, केवाईसी, सक्षम एप, ईसीआई, सुविधा कैंडिडेट एप, वोटर टर्न आउट एप तथा डायल 1950 नंबर की जानकारी साझा कर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नव मतदाताओं के द्वारा इनका इस्तेमाल करते हुए अपना नाम खोजने, अपने बूथ का नाम खोजने तथा नाम जोड़ने, संशोधन करवाने आदि कार्य आसानी कर सकेगें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button