बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नामांकन से पहले मंत्री शेखावत ने जसोलधाम में की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

जसोल- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत देव दर्शन यात्रा पर है, जिसके तहत लोकसभा चुनाव में नामांकन से पहले धोक लगाने के लिए मंगलवार को जसोलधाम पहुंचे। जंहा उन्होंने जगतजननी श्री राणीसा भटियाणीसा की पूजा अर्चना की। जसोलधाम पहुंचने पर मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का संस्थान की ओर से अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल एवम् समिति सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद मंत्री शेखावत ने अपनी धर्मपत्नी सहित श्री राणीसा भटियाणीसा की पूजा अर्चना की। साथ ही श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्नासा, श्री भेरूजी व श्री खेतलाजी के दर्शन कर राष्ट्र में खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान मंत्री शेखावत ने कहा कि माँ का आशीर्वाद लेने के लिए यंहा आया हूं। माँ की आराधना करने के साथ आज से चुनावी यात्रा का हम आगाज करने वाले है। माँ के आशीर्वाद से ही विजय श्री मिलती है। माँ की पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से विजय श्री मिले इसको लेकर प्रार्थना की। साथ ही राजस्थान में सभी 25 सीटें जीतकर विकसित भारत की संकल्पना के कार्य में भागीदारी निभाई जाए उसी को लेकर माँ से प्रार्थना की। श्री माता राणीसा भटियाणीसा मन्दिर की प्रतिष्ठा को लेकर मंत्री शेखावत ने कहा कि श्री राणीसा भटियाणीसा मंदिर प्रतिष्ठा जिसमें ऐतिहासिक, भव्य एवम् दिव्य कार्यक्रम होंगे। मन्दिर का पुनरोद्धार पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए मिशाल बनेगा। जिस प्रकार संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल के मार्गदर्शन में मन्दिर का भव्यता व दिव्यता के साथ निर्माण किया गया है। इसी भव्यता व दिव्यता के साथ प्रतिष्ठा के कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, शेरगढ़ विधायक बाबुसिंह राठौड़, संस्थान समिति सदस्य कुंवर हरिश्चन्द्रसिंह जसोल, गुलाबसिंह डंडाली, सुरजभानसिंह दाखा, संस्थान सचिव गजेंद्रसिंह व सुमेरसिंह वरिया, लालसिंह, जोगसिंह, भूपतसिंह असाड़ा, मोहनभाई पंजाबी, राजेशभाई कौशल, गणपतसिंह सिमालिया, जगदीशसिंह डंडाली, घनश्यामसिंह शेखावत, सुमेरसिंह डाभड़, प्रवीणसिंह टापरा, हनुमानसिंह खांगटा, महिपालसिंह करनोत, सवाईसिंह जाजवा सहित मालाणी क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवम् भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button