बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में आमजन की सहभागिता करें सुनिश्चित- राजेश कुमार

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*लोकसभा आम चुनाव 2024*

बालोतरा, 23 मार्च। पचपदरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पचपदरा विधानसभा के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की नगर परिषद सभागार के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पचपदरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने जिले में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए होम वोटिंग एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सी- विजिल एप की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध रूप में अधतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को रिको एरिया, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलो पर पोस्टर लगाकर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रो पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर मतदाता जागरूकता एवं होम वोटिंग से जुड़ी हुई जानकारियों से संबंधित फार्म एवं सूचनाओं से अवगत करवाया गया। लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का आम जन में अधिक से अधिक प्रचार करने बाबत निर्देशित किया गया। उन्होंने जिले के सभी बीएलओ को उनके क्षेत्र में निवासरत सभी दिव्यांग जनों को चिन्हित दिव्यांग मतदाता के रुप में शत प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी दिव्यांग मतदाताओं के बीच में सक्षम ईसीआई एप का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कार्यक्रम में जसोल उप पंजीयक रमेश कुमार, समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रभु राम चौधरी, सेक्टर ऑफिसर , स्वीप सहयोगी भंवरा राम झुरिया, भगा राम बेनिवाल एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button