उत्तर प्रदेशखेलदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती – राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डा० अतुल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। सभी स्वयं सेविकाओं एवं स्वयं सेवकों ने बड़े उत्साह के साथ योग शिविर में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० अतुल कुमार पाण्डेय ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को योग के महत्व से परिचित कराते हुए बताया की सभी को योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए जिससे पूरे जीवन निरोगी बने रहेंगे। योग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और स्मृति भी तेज़ होती है। मुख्य अतिथि डा० अतुल कुमार पाण्डेय ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए आगे बताया कि स्वस्थ्य शरीर में, स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। स्वस्थ्य शरीर नियमित योग करने से ही प्राप्त होगा। योग से हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियां तरो ताज़ा रहती हैं और नाड़ियों का संचालन बहुत अच्छे ढंग से होता है। मुख्य अतिथि जी ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को योगाभ्यास के विभिन्न आसनों जैसे अनुलोम-विलोम, वज्रासन, सू्र्य नमस्कार, कपालभाति, शीर्षासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, बद्ध पद्मासन, भद्रासन, भुजंगासन, चक्रासन, धनुरासन, गोमुखासन, प्राणायाम, चन्द्रभेदी, सूर्यभेदी, हलासन, कपालभाति आदि का अभ्यास कराया।
शिविर के दूसरे सत्र में लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीए 6 सेमेस्टर की स्वयं सेविका शान्ति चौहान ने प्रथम, बीए 4 सेमेस्टर की स्वयं सेविका लक्ष्मी चौहान ने दूसरा तथा अंजू वर्मा बीए 6 सेमेस्टर व सूबी त्रिपाठी बीए 6 सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रिज़वान अहमद ने किया। कार्यक्रम में डा० श्याम मनोहर पाण्डेय, डा० आनन्द कुमार पाण्डेय, डा० प्रीति वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, मोहित सोनी आदि ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को महत्वपूर्ण सुझाव देकर प्रेरित किया। इस अवसर पर डा० कृष्णकान्त मिश्रा, परमानंद सिंह जी, विमल कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार,वीरेन्द्र कुमार रिंकू, वीरेन्द्र कुमार, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


