LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना खैरथल टीम द्वारा जबरदस्त कार्यवाही

 

जयबीर सिंह खैरथल तिजारा।

 *परीक्षा देकर लौट रही स्कूल छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी जाहीद अख्तर उर्फ मुन्ना व इरफान उर्फ पट्ठी घटना में प्रयुक्त बिना नंबरी मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार*

 *दिनांक 16.03.2024 को स्कूली छात्राओं के साथ सरेआम की थी छेड़खानी*

 *अपराधियों के विरुद्ध जारी रहेगी खैरथल पुलिस की कार्यवाही*

 मनीष कुमार आई.पी.एस, पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल राजेंद्र सिंह आर.पी.एस तिजारा के निर्देशन वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास के निकटतम पर्यवेक्षक में दिनेश कुमार उ. नि. थाना अधिकारी पुलिस खैरथल के नेतृत्व में पुलिस थाना खैरथल टीम द्वारा दिनांक 16-03-2024 को परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ /मारपीट करने वाले आरोपियन जाहीद अख्तर उर्फ मुन्ना व इरफान उर्फ पट्ठी को गिरफ्तार किया गया।

*खैरथल में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार और बाइक भी जब्त की*

*खैरथल।बोर्ड की परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही दलित समाज की छात्राओं के साथ रास्ते में युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को खैरथल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि 16 मार्च को 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहीं दलित समाज की बालिकाओं के साथ सरेराह दो बिना नंबर की बाइक पर आए युवकों ने अभद्र टिप्पणी कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही बीच बचाव करने आए स्कूली छात्रों को भी आरोपियों द्वारा बेल्ट से पीटने की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार चल रहे थे।खैरथल थाना अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े आरोपी जाहिद अखतर ऊर्फ मुन्ना पुत्र अकबर खान और इरफान ऊर्फ पठठी पुत्र रहीश निवासी रूडा की ढाणी निभेडा थाना खैरथल को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना के दौरान काम में ली गई बाइक को जब्त किया है।आपको बता दें कि घटना का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई थी। घटना की रिपोर्ट छात्राओं की शिक्षिका द्वारा खैरथल थाने में दर्ज कराई गई थी।*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button