उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बस्ती- पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती- पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित एक भव्य समारोह में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कपिलदेब सिंह बहादुरपुर विकास खण्ड से दो बार जिला पंचायत सदस्य और दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं तथा वर्तमान में राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव हैं। दो दशक तक समाजवादी पार्टी महादेवा विधानसभा के महासचित्व रहें कपिलदेव का युवाओं में मजबूत पैठ है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी में सम्मिलित होकर गौरव की अनुभूति हो रही है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता की हैसियत से पूरे मनोयोग से काम करूंगा। आज सुबह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह के सिविल लाइंस स्थित शहरी निवास जय शक्ति आश्रम से सैकड़ों चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले से समर्थकों का हुजूम गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से पिपरा गौतम इन्टर कालेज के अध्यक्ष विनेंद्र सिंह पप्पू, तेज बहादुर चौधरी प्रधान अकारी, रणजीत सिंह पल्लू प्रधान नारायनपुर, रिजवान अहमद प्रधान सरैया खुर्द, राघवराम यादव प्रधान कम्हारिया, शैलेन्द्र चौधरी प्रधान रखौना,रवि प्रताप सिंह मंटू प्रधान बभनियाव,राजवन्त यादव, महेन्द्र राजभर, पप्पू उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर सिंह,संजय सिंह, रतन सिंह,संतोष सिंह, अधिवक्ता नरेन्द्र पांडेय, पूर्व प्रधान श्याम नाथ सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जनक सिंह, पंकज सिंह, बेचन सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, मिंदर सिंह,अलाउद्दीन उर्फ भोलू, कमलेश चौधरी, राम चंद्र चौधरी,मुन्ना यादव, कैलाश मिश्रा, गया नाथ यादव,अंबरीश मिश्रा, प्रदीप यादव, श्रीकांत निषाद, मिथुन निषाद, नागेंद्र चौरसिया, दीनानाथ यादव, अनूप उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button