LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

वरिष्ठ नागरिक संगठन व ज्वैलर्स एसोसिएशन नारनौल द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला महेन्द्रगढ का किया अभिनन्दन 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

वरिष्ठ नागरिक संगठन व ज्वैलर्स एसोसिएशन नारनौल द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला महेन्द्रगढ का किया अभिनन्दन

आज ज्वैलर्स एसोसिएशन व वरिष्ठ नागरिक संगठन नारनौल के एक शिष्टमंडल जिसमे श्री अजीत प्रकाश जैन एडवोकेट,प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान श्री सीताराम सर्राफ और श्री संजय मित्तल, महासचिव ज्वैलर्स एसोसिएशन तथा वरिष्ठ नागरिक संगठन नारनौल के प्रधान श्री दुलीचन्द शर्मा व श्री देवकरण चौहान पूर्व पार्षद ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे बुके देकर श्री अर्श वर्मा, आई.पी.एस का जिला महेन्द्रगढ का पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने पर हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया। शिष्टमंडल ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन मे यह ईलाका सुरक्षित रहते हुए उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। शिष्टमंडल ने होली पर्व की शुभ कामना देते हुए किला रोङ स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम मे दिनांक 24 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित होली मिलन समारोह मे चन्दन तिलक लगाकर होली खेलने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे गरिमामयी उपस्थिति के लिए निमंत्रण दिया। श्री अजीत जैन व श्री दुलीचन्द शर्मा ने आमजन से अनुरोध किया कि होली पर्व पर केवल फूलों से व तिलक लगाकर ही यह पर्व बङी खुशी खुशी से मनाया जाए किसी भी हुडदंग से दूर रहे। श्री शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक संगठन के सभी माननीय सदस्यों को होली मिलन समारोह मे अवश्य भाग लेने का हार्दिक अनुरोध किया।

दुलीचन्द शर्मा

प्रधान

वरिष्ठ नागरिक संगठन नारनौल।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button