ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में गुलशन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में आज निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह द्वारा किया गया। इस शिविर में 64 मरीजो़ ने भाग लिया, जिसमें मरीजो़ को निशुल्क हाथ से चलने चलने वाली तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, वॉकर स्टिक, लेंस, कैलिपर आदि सामान दिए गए, यह कल्याण शिविर 20 मार्च 2024 तक चलेगा। जसवीर सिंह ने कंपनी द्वारा किए गए कार्य की सराहना की, और विश्वास जताया कि कंपनी भविष्य में भी लोगों की मदद करती रहेगी। इस मौके पर कंपनी के प्रबंधक गिरवर सिंह यादव, एच आर प्रभारी उमेश यादव, मुकेश कुमार शर्मा, मुरलीधर आदि मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button