LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

डाॅ. अभय यादव को मंत्री बनाने पर अहीरवाल में खुशी:भारती सैनी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल। भाजपा सरकार की ओर से नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभयसिंह यादव को मंत्री बनाने से अहीरवाल में खुशी की लहर है। अब महेंद्रगढ़ जिला में भी विकास कार्यों को नए पंख लगेंगे। यह बात भाजपा जिला महिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी ने मंगलवार महावीर चौक पर लड्डू बांटते हुए कही।*

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा मंत्रीमंडल का गठन हुआ है। इसमें महेंद्रगढ़ जिला का भी नेतृत्व शामिल होने से लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी विधानसभा में ही नहीं पूरे जिला में विकास कार्य करवाने में डाॅ. अभय सिंह यादव का अहम किरदार रहा है। उनके नेतृत्व में अब जिला विकास कार्यों में ओर आगे बढ़ेगा। वहीं पूरे दक्षिणी हरियाणा के लोगों में खुशी की लहर है। इस मौके पर सब्जी मंडी प्रधान अजीत सिंह सैनी सहित सैकड़ों लोगों ने महावीर चौक पहुंचकर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button