ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
केंद्र की भाजपा सरकार के निशाने पर आरक्षण और संविधान: मनोज बागड़ी
बीजेपी-जेजेपी ने सबसे ज्यादा नुकसान एससी और ओबीसी का किया: मनोज बागड़ी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल, 17 मार्च। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मिया तेज होती जा रही है। इसके चलते एक तरफ जहां विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है तो वही राजनीतिक दलों से जुड़े अग्रिम संगठन व विभिन्न प्रकोष्ठ पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने रविवार को नारनौल में अनिल फाड़न ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का स्वागत समारोह आयोजित किया।*
इस मौके पर मनोज बागड़ी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के निशाने पर हमारा आरक्षण ही नहीं बल्कि देश का संविधान भी है। इसे बचाने की लड़ाई कांग्रेस को लड़नी पड़ेगी। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अनुसूचित जाति विभाग हरियाणा कांग्रेस हर विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार कर रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने सबसे ज्यादा नुकसान एससी, ओबीसी, गरीब और किसान वर्ग का किया है। कौशल निगम व निजीकरण के जरिए सरकार नौकरियों में आरक्षण को खत्म करना चाहती है। सरकारी स्कूलों व बच्चों के वजीफा की योजना को बंद करके सरकार एससी-ओबीसी व गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व॔ कार्यकारी अध्यक्ष सतीश बधुं ,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल फाड़न और अजय वैद वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और एससी-ओबीसी समाज एक दूसरे के पूरक हैं। जब भी ये समाज कांग्रेस से दूर हुआ है तो पार्टी को सत्ता से बाहर जाना पड़ा।
*कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एससी-ओबीसी और गरीब वर्ग को सौ-सौ गज के मुफ्त प्लाट आवंटन, मुफ्त पानी कलेक्शन, मुफ्त टंकी, मुफ्त शिक्षा, राशन आवंटन (अनाज, दाल, तेल, चीनी, नमक) जैसी योजनाएं चलाईं गई। गरीब बच्चों को पहली क्लास से देश में सबसे ज्यादा वजीफा व एससी और ओबीसी कमिशन की कर्जमाफी जैसी ऐतिहासिक फैसले लिए गए। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद इन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया।*
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एससी-ओबीसी की रिकॉर्ड भर्तियां हुईं और बैकलॉग को भरकर समाज के युवाओं को पक्की नौकरियां दी गईं। राजनीतिक भागीदारी व उच्च पदों पर नियुक्तियों में समाज का विशेष ध्यान रखा गया।
*इस अवसर पर पुव॔ विधायक राधेश्याम शर्मा, रिटायर्ड जज राकेश यादव, जसवंत भाटी, सरजीत नंबरदार, रामसिंह जोया, ओमप्रकाश मांड्या, अभिनव, प्रेम यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।*
Subscribe to my channel


