देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
कानूड़ो रंग डार गयो के फाग गीत गाकर मनाया फाग उत्सव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
खबरची ✍️ नारनौल। रविवार को मोहल्ला चांदूवाडा में सखी सहेली परिवार की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य यजमान एडवोकेट आशुतोष शुक्ला व अंजली शुक्ला रहे।
कार्यक्रम में सखी सहेली परिवार की सभी सखियों के साथ शहर की अनेक महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए। महिलाओं ने गणेश वंदना के पश्चात लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर फाग महोत्सव का आगाज़ किया। जिसमें उन्होंने फाल्गुन के गीत गाकर भगवान लड्डू गोपाल संग राधा रानी एवं गोपियों को रिझाया। सखी सहेली परिवार की वरिष्ठ सदस्या पुष्पा शुक्ला ने सभी महिलाओं को फाग उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन माह के आरंभ के साथ ही भगवान श्री कृष्ण गोपियों संग रासलीला रचाते थे और पूरे माह प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र की गोपियों संग फूलों की, पानी की, अबीर गुलाल की, कोड़े मार और कभी लठ्ठ मार होली खेल कर रासलीला का आनंद लेते थे। जिसके बाद होली के दिन होलिका दहन के उपरांत दुलहंडी पर रंगों की होली के साथ फाग उत्सव का समापन होता है। कानुडो रंग डाल गयो, रंग मत डारे रे, माने कोनी ae जसोदा, म्हारी चुनड़ कर दी लाल जैसे अनेक फाग गीतों के साथ महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगा आपस में एक दूसरे पर फूल डाल फूलों की होली खेली। इस अवसर पर महक, अंजली, सारिका गर्ग, सरिता, श्वेता, आरती, तरुणा, नीलम, अंजली अरोड़ा, किरण, नीरू संघी, नेहा, मोनिका शर्मा, विजया ओझा, कुसुम, मंजू, अर्चना बोहरा, डॉ रजनी गर्ग, प्रियंका संघी, रेणु मित्तल, निधि अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


