ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर एक बार फिर मोदी सरकार: चौ.धर्मवीर

चौधरी धर्मबीर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल । भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित राधा-कृष्ण गार्डन में जिला प्रधान दयाराम यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। चुनाव को लेकर विचार-विमर्श करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत के साथ जुट जाए।

चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए वह केंद्रीय नेतृत्व के आभारी रहेंगे और यह हर कार्यकर्ता के लिए चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि विकसित भारत बनाया जाए और इसके लिए सबसे जरूरी है मजबूत सरकार का चयन। इसलिए हरियाणा की सभी 10 सीटों को पार्टी की झोली में डालने के लिए हम सभी जुट जाए और दूसरे क्षेत्रों में भी अपने संपर्कों के माध्यम से पार्टी उम्मीदवारों के लिए पक्ष में मतदान करवाए। इससे पहले अटेली विधायक सीताराम यादव, पार्टी की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़, पूर्व विस उपाध्यक्ष संतोष यादव एवं जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार महता ने किया। इस मौके पर भवानी सिंह, यतेंद्र राव, अमित भारद्वाज, विकास अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज,अजीत कलवाड़ी,डा.राकेश कुमार, भारती सैनी,नरेंद्र झिमरिया, डॉ.आर.के. जांगड़ा, मनीष संघी, सपना गुप्ता,सरोज शर्मा, मंजू सोनी, सरोज कश्यप, अरुण जांगड़ा, बचई नाथ जिला पार्षद, आदि अनेको जिला के पदाधिकारी मंडल एवं मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button