बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा अणुव्रत आंदोलन के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह में अणुव्रत सेवी ओमप्रकाश बांठिया को सम्मानित किया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा अणुव्रत आंदोलन के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह में अणुव्रत सेवी ओमप्रकाश बांठिया को सम्मानित किया। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर एवम महा मंत्री भीकमचंद सुराणा के अनुसार अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सानिध्य, एवम पावन प्रेरणा से अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ती समारोह में अणुव्रत आंदोलन के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा में अपनी समर्पित सेवा प्रदान करने वाले अणुव्रत कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया , जिसमें बालोतरा बाड़मेर क्षेत्र के *अणुव्रत सेवी ओमप्रकाश बांठिया* को सम्मानित किया गया। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय सह मंत्री ओम बांठिया ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति भाव सहित कृतज्ञता ज्ञापित करते उक्त सम्मान के लिए, अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ,महामंत्री भीकमचंद सुराणा, चयन समिति के मर्यादा कुमार कोठारी सहित पदाधिकारीओ के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया,साथ ही75 वर्ष से समर्पित भाव से कार्यों को, अणुव्रत आंदोलन में विशिष्ट योगदान वाले पूर्व अध्यक्षों के प्रति भी आभार ज्ञापित किया। बाड़मेर बालोतरा क्षेत्र में अणुव्रत समिति बालोतरा, जसोल ,पचपदरा ,बाड़मेर सहित सभी क्षेत्रों के सदस्यों के द्वारा जो सहयोग प्रदान किया गया एवं समय समय पर आचार्य श्री का एवं उनके आज्ञानुवर्ति साधु साध्वियों के मंगल सानिध्य, एवम प्रेरणा के कारण यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान को बाड़मेर= बालोतरा जिले के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को सादर समर्पित करता हूं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button