ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारस्वास्थ्यहरियाणा

कल से निजी अस्पतालो में आयुष्मान के तहत इलाज रहेगा बंद

आयुष्मान के तहत इलाज के बिलों का भुगतान नहीं होने पर भड़के निजी चिकित्सक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

 नारनौल। आईएमए हरियाणा के आह्वान पर जिले में आयुष्मान कार्ड के पैनल से संबंधित सभी प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों ने आईएमए नारनौल के बैनर तले शुक्रवार को जिला उपायुक्त के नाम सीटीएम को एवं दूसरा ज्ञापन जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र आर्य को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन सौंपते हुए आईएमए नारनौल प्रधान डॉ मनमोहन रावत ने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पताल पिछले कुछ वर्षों से सरकार द्वारा जनता को उपलब्ध करवाई गई आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान भारत के पैनल वाले हॉस्पिटल अपने अपने हॉस्पिटल में मरीजों को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी अस्पतालों में बिलों में भारी कटौती, देरी से भुगतान, नई योजनाओं का कार्यान्वयन न होना, डॉक्टर्स से परामर्श किए बिना चिरायु और चिरायु विस्तार को शामिल करना जैसी अनेक समस्याएं आ रही हैं। आज पूरे हरियाणा में करीब 300 करोड़ से अधिक राशि के बिल आयुष्मान के तहत सरकार के पास पैंडिंग हैं। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 26 हॉस्पिटल आयुष्मान भारत पैनल से जुड़े हैं, जिनके करीब 10 करोड़ रुपए के बिल अब तक बकाया चल रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर्स के लिए अपने पास से मरीजों को लगातार सुविधा मुहैया करवाना मुश्किल हो गया है। हमने अलग-अलग समय पर माननीय मुख्यमंत्री, एसीएस हेल्थ, सीईओ एबी, ज्वाइंट सीईओ एबी इत्यादि को भी अपनी समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन दुख की बात है कि अब तक हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो सका है। इसलिए अब मजबूरीवश आईएमए हरियाणा के बैनर तले, हम आयुष्मान सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने 15 मार्च 2024 के बाद इस योजना के तहत काम बंद करने का फैसला किया है। हमने इस संबंध में सीईओ आयुष्मान भारत को पहले ही नोटिस दे दिया है। हम इस योजना के अंतर्गत आने वाले मरीजों का इलाज करने से इनकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इस योजना के तहत काम नहीं करेंगे। इस अवसर पर डॉ एम एम रावत, डॉ दीपक सिंघल, डॉ लावण्य शर्मा, डॉ उदित रंजन, रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एडवोकेट नरेंद्र यादव तथा अग्रवाल नर्सिंग होम से हितेंद्र मित्तल मौजूद रहे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button