ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, उनके बलबूते पर ही भाजपा 400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेंगी-गार्गी कक्कड़ जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री भाजपा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, उनके बलबूते पर ही भाजपा 400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेंगी-गार्गी कक्कड़ जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री भाजपा*
नारनौल में आज शुक्रवार को राधा कृष्ण हॉल में भाजपा ज़िला प्रभारी व प्रदेश मंत्री गार्गी कक्कड़ ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष दयाराम यादव की अध्यक्षता में ज़िला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों व संगठन के कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष यतेंद्र राव ने मंच संचालन करते हुए बताया कि गार्गी कक्कड़ पूर्व में हरियाणा सरकार में चेयरपर्सन, गुरुग्राम ज़िले की अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी रही हैं व पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं।
*गार्गी कक्कड़ ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा कार्यकर्ता निरंतर परिश्रम करके सरकार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित व दृढ़ निश्चय वाला है व संगठन भी कार्यकर्ता के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ता। आज किसी भी कार्यकर्ता को कुछ भी बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है और वो सिर्फ़ भाजपा में ही संभव है।*
जिला भाजपा अध्यक्ष दयाराम यादव ने प्रभारी को समस्त ज़िले के कार्यकर्ताओं की तरफ़ से आश्वासत करते हुए कहा कि लोकसभा की 400 सीटों को पार करने के लक्ष्य को समस्त कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करके प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर भाजपा सुशासन विभाग के सह प्रमुख मनीष गाडोली, ज़िला उपाध्यक्ष यतेंद्र राव, अमित भारद्वाज, मंजीत यादव, नौरंग सिंह, किशन लाल, महामंत्री भवानी सिंह, मंत्री अनिल, सुरेश, मोहन लाल, कोषाध्यक्ष संदीप, कार्यालय मंत्री संजय अमन, लोकसभा सोशल मीडिया प्रमुख दीपक वशिष्ठ, सोशल मीडिया सह प्रमुख श्रद्धानंद यादव, सुमित सोनी, ज़िला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


