देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

धूमधाम से मनाई बहुजन नायक कांशीराम की जयंती 

 

बिरदी चंद गोठवाल नारनौल

 

नारनौल, 15 मार्च

सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में समाज सुधारक और आंदोलन के नायक साहेब कांशीराम की 90वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन गुरु रविदास मंदिर में करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया । इसके साथ ही सभी सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । कार्यक्रम का संचालन समिति के सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल द्वारा करते हुए बताया कि बहुजन नायक कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले में हुआ था । उन्होंने बीएससी की डिग्री हासिल कर 1958 में पूना में रक्षा उत्पादन विभाग में सहायक वैज्ञानिक के रूप में नौकरी की शुरूआत की। इसी दौरान वर्ष 1965 में डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश रद्द करने के विरोध में संघर्ष किया। यहीं से बाबा साहेब व ज्योतिबा फुले के संघर्षों से प्रेरित होकर उनके कारवां को आगे बढ़ाया ।

संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह, पूर्व डीजीएम महेंद्र खन्ना, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, पूर्व मैनैजर हरफूलसिंह आदि द्वारा अपने अपने संबोधन में बहुजन नायक, दलित व शोषित समाज के मसीहा कांशीराम की जीवनी पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने सहकर्मियों के साथ मिलकर बामसेफ व दलित शोषित समाज संघर्ष समिति का गठन कर अपने मिशन को आगे बढ़ाया। अपने राजनीतिक जीवन में भी बेमिसाल योगदान देते हुए शोषित समाज के लोगों की आवाज बुलंद करते हुए बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। मान्यवर कांशीराम जीवन पर्यंत दलित और शोषित समाज के लिए संघर्षरत रहे। इस अवसर पर संघर्ष समिति के प्रमुख सलाहकार शिवनारायण मोरवाल, पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर, उपाध्यक्ष बीर सिंह गोठवाल व राजेश चांवरिया, वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया, पूर्व लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, खण्ड प्रधान रोहताश बबेरवाल, रामचंद्र ग्रोवर, विजय सिरोहा, गुगनराम, जयपाल सिंह, हरि सिंह रेवाला, रामशरण रेवाला, धर्मवीर कटारिया, बलबीर सिंह, सूबे सिंह गोठवाल, रामचंद्र गोठवाल, हरिराम सिरोहा, छोटाराम भाटी, गजेन्द्र ठेकेदार, रामकिशन, कन्हैया लाल, कृष्ण तोबड़ा, शेर सिंह, नंबरदार सेडूराम, अशोक आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button