ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नये आयाम स्थापित करेगा- डॉ.आर.के.जांगड़ा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं को उनके काम को देखते हुए पार्टी में मान सम्मान दिया जाता है। जिसका ताजा उदाहरण नायब सैनी को शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनाकर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी की कुशल नेतृत्व में हरियाणा समग्र विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।
*डॉ.आर.के.जांगड़ा ने नायब सैनी के सफल एवं उज्जवल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने नव नियुक्त मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह,जेपी दलाल और डॉ.बनवारी लाल को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है,कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर ही आगे बढ़ते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बनते हैं।*

Subscribe to my channel


