ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं के उत्थान की योजनाएं लाएगी कांग्रेस: राज सुनेश

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल। कांग्रेस नेत्री डॉक्टर राज सुनेश यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने घोषणा की है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को उनका पूरा अधिकार दिया जाएगा। डॉ राज ने कहा मुझे इस बात का पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी ने जिन 5 “नारी न्याय गारंटी” की घोषणा की है, वह देश की आधी आबादी के जीवन में एक बड़ा और क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आएंगी।*

*डॉ राज सुनेश यादव ने बताया कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने नारी न्याय के तहत देश की सभी महिलाओं को न्याय दिलाने की गारंटी दी है। जिसमें गरीब परिवार की एक महिला को सालाना ₹100000 की महालक्ष्मी राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार की भर्तियों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। आशा, मिड डे मील व आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं के वेतन में केंद्र की दोगुनी भागीदारी की जाएगी। सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त होगी तथा प्रत्येक जिले में एक सावित्रीबाई फुले छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार राहुल गांधी ने महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान की योजनाएं केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गारंटी से इनको लागू करने की बात कही है, जो एक सराहनीय कदम है। हम ‘नारी न्याय’ के अपने लक्ष्य को भारत के हर घर तक लेकर जाएंगे और देश की आधी आबादी के हक़ में अपनी आवाज़ उठाएंगे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button