खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग और सुंदर झांकी का हुआ आयोजन

 *सत्संग से विचार पवित्र होते हैं-गुरुदेव भास्कर* 

 

 

जयबीर सिंह  खैरथल तिजारा।

 पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सत्संग प्रवचन के साथ झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान सत्संग परिवार के बच्चों ने राधा कृष्ण शिव पार्वती और काली मां की एक से बढ़कर एक सुंदर झांकी दिखाई जिसने लोगों का मन मोह लिया! वही प्रवचन के दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा सत्संग से हमारे विचार पवित्र होते हैं और हम नैतिकता की ओर बढ़ते हैं! गुरुदेव ने कहा सत्संग से विकार और अंधकार दूर होते हैं जब हमारे जीवन में सत्संग होगा तो हम गलत कार्यों से दूर हो जाएंगे इसलिए हमें जीवन में नैतिक शिक्षा को अच्छाइयों को उतारना चाहिए और प्रभु भक्ति में जीवन बिताना चाहिए! गुरुदेव ने कहा भगवान की भक्ति का रस हर प्रकार के विकारों को खत्म करता है और हमें परम आनंद की प्राप्ति करता है इसलिए सभी को प्रभु साधना करनी चाहिए! इससे हमें नया जीवन प्राप्त होता है! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button