अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
अलवर लोकसभा से लोकल और बाहरी प्रत्याशी में सीधी टक्कर अंदरुनी सर्वे में लोकल प्रत्याशी को मिलेगा इसका लाभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
अलवर लोकसभा से लोकल और बाहरी प्रत्याशी में सीधी टक्कर अंदरुनी सर्वे में लोकल प्रत्याशी को मिलेगा इसका लाभ
अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने मुंडावर के विधायक ललित यादव को टिकट दिया है।जिनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता भुपेंद्र यादव से होगा।एक तरह से युवा व वरिष्ठ नेता के बीच मुकाबला है।यादव वोटों को साधने के लिए ललित को उतारा है।ललित ने विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोट से जीत दर्ज की थी।पार्टी के अंदरुनी सर्वे में भी ललित मजबूत रहा है।वे सबसे युवा नेता हैं।उनकी टीम अच्छी है।सबसे अधिक वोट से विधानसभा का चुनाव जीता है।साफ छवि है।मुंडावर की जनता ने बड़ा बहुमत दिया था।इन सबको देखते हुए अब पार्टी ने ललित यादव पर ही मुहर लगा दी है।

Subscribe to my channel


