बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार : चौधरी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है!

 भारतीय जनता पार्टी बालोतरा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,वरिष्ठ नेता भवानी सिंह टापरा,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व पचपदरा विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया है!

 पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व विधायक अभी तक अपनी हार को हजम नहीं कर पा रहे है इसलिए हर रोज बेतुके बयान जारी कर रहे है अभी कुछ दिन पूर्व उन्होंने भाजपा पर निराधार आरोप लगाए थे वे अपने आरोपों को साबित करे अन्यथा अपनी राजनीति छोड़ने को तैयार रहे!

उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस आज समाप्ति की ओर है उसके सभी नेता कॉंग्रेस छोड़ रहे है बचे हुए कुछ लोग है वो भी भाजपा के साथ जुड़ने को बेताब है ऐसे समय में पूर्व विधायक बोखलाहट से बार बार अनर्गल बयान जारी कर रहे है लेकिन वो भाजपा की छवि खराब नहीं कर सकते!

मेरे परिवार ने पिछले लगभग 40 सालो से बेदाग राजनीति करके जनता की सेवा की है और आज तक कोई आरोप नहीं लगा है!हम जनता की सेवा करने को राजनीति करते है नाकि भृष्टाचार करने के लिए!

भाजपा वरिष्ठ नेता भवानी सिंह टापरा ने पूर्व विधायक के आरोपों को नकारते हुए कहा कि बिना किसी सबूत के बेतुके बयान जारी करके खुद की छवि खराब कर रहे है अगर वे किसी आरोप को साबित कर देते है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा अन्यथा खुद अपनी जुबान पर कायम रहे और अपनी राजनीति छोड़ दे!कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने एक भूमि को लेकर निराधार ब्यान दिया था जिसका जवाब भी संबधित व्यक्ति ने उनको तुरंत दिया था उसके बाद वो कोई जवाब नहीं दे रहे है इसलिए बिना सबूत लगाए गए आरोप केवल बोखलाहट की वजह से दे रहे है हमारे पास हर सवाल और हर आरोप का सुचिबद्ध जवाब है!

 इस अवसर पर जिला महामंत्री मालाराम बावरी,पूर्व जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,पार्षद महावीर माली,तिलोक माली सहित भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button