खेलदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा

राजकीय महाविद्यालय सतनाली द्वारा संचालित एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर के पांचवें दिन योगाभ्यास से शुरुआत की गई

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

सतनाली 11 मार्च

आज सतनाली में राजकीय महाविद्यालय सतनाली द्वारा संचालित एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर के पांचवें दिन योगाभ्यास से शुरुआत की गई। इसके बाद साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियम, कर्तव्य और मौलिक अधिकार सेमिनार इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा की गई हैं। मुख्य अतिथि थाना सतनाली प्रभारी श्री मुकेश कुमार जी रहे। उन्होंने ट्रैफिक नियम की विस्तृत जानकारी दी कि सीट बेल्ट, हेलमेट लगाना चाहिए व शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अननोन नंबर ना उठाए ओ टी पी न बताएं लिंक शेयर न करें। साइबर ठगी होने पर था पर 1930 नंबर पर तुरंत फोन कर देना चाहिए ताकि पैसा वापस आ जाए क्योंकि एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट से पैसा जाने में समय लगता हैं। योगी संदीप ने योगाभ्यास करवाया कपालभाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम करवाए । उन्होंने हमें बताया कि प्राणायम को करने से मन शांत होता हैं, वे अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने बताया कि प्राणायम करने से माइग्रेन, रक्त के थक्के जमना, कैंसर, शुगर इत्यादि सभी बीमारी ठीक होती हैं, दोपहर के भोजन के बाद सेमिनार का आयोजन किया गया जिसके रिशोर्स पर्सन श्री अमित सांगवान रहे। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकार व अपने कर्तव्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. एक अच्छा प्लेटफार्म हैं, जिससे बच्चे स्वयं सीखकर समाज व राष्ट्र को जागरुक करते हैं। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद की एन.एस.एस. इकाई एक के अधिकारी श्री भगवान ने बच्चों का मार्गदर्शन किया व उनका सहयोग किया। उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों का उद्देश्य कार्यक्रम द्वारा समाज व राष्ट्र को जागरुक व विकसित बनाना हैं। श्री अजीत सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. रितु, श्री अमित मलिक, श्री पन्नालाल बाबूजी, श्री विकास, श्री राजेश जी, श्री यशपाल, सुखबीर उर्फ लादेन उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button