खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने की अहम बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा हनुमान बगीची में विधायक महंत बालकनाथ की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के संयोजन में विधानसभा की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक हुई। बीजेपी ने आगामी चुनाव को लेकर मिशन 370 का टारगेट सेट किया है। इसे हासिल करने को लेकर पार्टी रणनीतिक तैयारी में जुटी है। बैठक में मंत्री संजय शर्मा ने चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी। बीजेपी ने सभी राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करने और अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। महंत बालकनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तिजारा से एतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी को चुनाव में सफलता दिलाएंगे।इस अवसर पर जिला महासिंह चौधरी, संदीप दायमा, महापौर घनश्याम गुर्जर, सुरेश यादव, रामेश्वर सैनी, मंडल अध्यक्ष बने सिंह गुर्जर, ओमवीर चौहान, विनय पाल यादव, देशपाल यादव, राजबीर सलारपुर , सुरेंद्र सिंह, प्रवीण यादव, चित्रा शर्मा, अजय पाल यादव ,विवेक शर्मा,पवध चौहान, दिव्या शर्मा ,चित्रा शर्मा , विक्रम गुर्जर, कपिल गुप्ता, अनिल बंसल, विवेक शर्मा, कंचन तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button