ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

नारनौल में 13 मार्च को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के 63वें जन्मदिन पर पार्टी लगांएगी विशाल रक्तदान शिविर-सिकंदर गहली जिला प्रवक्ता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           *नारनौल में 13 मार्च को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के 63वें जन्मदिन पर पार्टी लगांएगी विशाल रक्तदान शिविर-सिकंदर गहली जिला प्रवक्ता*

*200 से भी अधिक युवा करेंगे रक्तदान, 63 किलो का काटा जाएगा विशाल केक*

            जननायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के 63वें जन्म दिवस पर नारनौल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 200 से भी अधिक युवा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर 63 पौंड का विशाल केक भी काटा जाएगा।

        *उक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजक एवं जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने आज स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देते हुए बताया की उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला का जन्म दिवस 13 मार्च को स्थानीय सीएल फार्म हाउस में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें 200 से भी अधिक युवा रक्तदान करेंगे। इसके लिए दिल्ली से इंडियन रेड क्रॉस समिति की टीम व नारनौल से ब्लड बैंक सिविल अस्पताल की टीम बुलाई गई है। स्थानीय रेड क्रॉस की टीम भी इनके साथ सहयोग करेंगी।*

        इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कवंल सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव एवं नगर परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, प्रदेश महासचिव तेज प्रकाश एडवोकेट, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, नवीन राव, धर्मवीर यादव, विजय चिल्ड्रन संदीप भांकर पार्षद, अजय चौधरी एडवोकेट और दीपक कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

             *जजपा के जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम आयोजक सिकंदर गहली ने इस अवसर पर बताया कि डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्म दिवस जिला स्तर पर पार्टी पिछले 16 सालों से हर वर्ष मनाती आ रही हैं और उनके जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन वे करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनके 63वें जन्म दिवस पर 17 वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर से पूर्व 63 किलो का एक बड़ा केक भी काटा जाएगा।*

           इस मौके पर जजपा की राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भी जननायक जनता पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इस बारे में पार्टी के शीर्ष नेता ही बता सकते हैं, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जी जान से जुटे हुए हैं।*

           इस मौके पर जिला प्रधान डॉ मनीष शर्मा ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कि जजपा का भाजपा से गठबंधन न होने की सूरत में उनकी पार्टी का क्या प्लान है? इस पर उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का एक प्रदेश स्तरीय अधिवेशन 3 मार्च को करनाल में आयोजित हुआ था, जिसमें 5 नेताओं की एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है और इसमें हमारे जिले से श्रीमती कमलेश सैनी राष्ट्रीय महासचिव जजपा भी उस कमेटी की एक सदस्य हैं।

          *उन्होंने बताया कि इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को अधिकृत किया गया है कि वे एक सप्ताह में जो भी फैसला लेंगे , उसी के अनुरूप पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जी-जान से जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में आने वाले 1-2 दिनों में सारी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button