
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा जिले में 17 मार्च को आयोजित होने वाले नारी शक्ति समागम को लेकर माता व बहनों की लघु उद्योग मंडल में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य मार्गदर्शिका के रूप में श्रीमती प्रमिता अरोड़ा जी ने मातृशक्ति को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया साथ ही नारी शक्ति के उद्भव को लेकर जानकारी दी। छटी इंद्रिय अनुभूति के साथ अष्टभुजा धारिणी के रूप में भूमिका को अदा कर सकती है महिला ।इसी उद्देश्य से युक्त शक्ति समागम के लिए तैयार हैं बालोतरा की महिला शक्ति । इस बैठक में महिला समन्वय की प्रात टोली की सदस्य रामेश्वरी पटेल ने बताया कि 17 मार्च को होने वाले इस भव्य शक्ति समागम में मुख्य वक्ता के रूप में हमें छत्तीसगढ़ की श्री मती शताब्दी सुबोध पांडे का पाथेय प्राप्त होगा जो कि अभी राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।इस कार्यक्रम में नीतू बाहेती, शिखा जिंदल ममता गोलेच्छा , रेनू पुरोहित व समस्त मातृ शक्ति सम्मिलित थी।

Subscribe to my channel


