देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारनौल सभागार में कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           *अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारनौल सभागार में कार्यक्रम आयोजित*

*जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त*

           मनै कर दिया ऊंचा नाम मेरे हरियाणे का…. अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक बच्ची ने जब इस हरियाणवी गीत पर डांस किया तो वहां पर मौजूद महिलाएं भी साथ में नाचने लगी‌। इस कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी।

        *इस दौरान उन्होंने म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत पिछले लगभग एक माह से चलाए गए मेरी प्यारी लाडो अभियान कि 20 टॉप एंट्रीज को सम्मानित किया। इसके अलावा 5 एनजीओ को भी सम्मानित किया। साथ ही इस अभियान पर तैयार एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। वहीं रंगोली, पोषण मटका, मेहंदी व रेसिपी प्रतियोगिता की विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला की हजारों महिलाओं की भागीदारी रही।*

             जिला वासियों को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में लिंगानुपात सुधार के लिए जिला प्रशासन द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सरकार के साथ-साथ समाज को साथ लेकर म्हारी लाडो म्हारी शान जैसे कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं ताकि बेटियों के प्रति समाज की सोच में बदलाव आए।

             *उपायुक्त ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्हें अगर बराबर मौका दिया जाए तो बेटियां बहुत आगे निकल सकती हैं। उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ की कई बेटियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया है।उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसे पाप मिटाने के लिए जिला प्रशासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व सामाजिक संगठन साथ मिलकर कार्य कर रहा है। लगातार जागरूकता के माध्यम से इस भेदभाव को मिटाने में कामयाब होंगे।कार्यक्रम के दौरान दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पाद की स्टाल लगाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन पंकज गौड ने किया।*

           इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र, सीएमजीजीए दिवाकर कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, डीआईओ हरीश शर्मा, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, डा एसपी सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button