देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

नेत्रहीन कन्या विद्यालय मोहल्ला खडखड़ी में हवन किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। आज नेत्रहीन कन्या विद्यालय मोहल्ला खडखड़ी नारनौल के संस्थापक स्वर्गीय मदन लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर सभी नेत्रहीन कन्याओं और प्राचार्या कांता गांधी व स्वर्गीय मदन लाल शर्मा के परिवार के सदस्यों ने हवन कर उन्हें याद किया।
प्राचार्या कांता गांधी ने बताया कि स्वर्गीय मदन लाल शर्मा ने इस नेत्रहीन कन्या विद्यालय की स्थापना सन 1976 में की। आज इस संस्था से दर्जनों नेत्रहीन कन्याओं ने शिक्षा ग्रहण कर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। स्वर्गीय मदन लाल शर्मा के स्वर्गवास के पश्चात उनके छोटे भाई महावीर प्रसाद शर्मा ने इस संस्था को संभाला। महावीर प्रसाद का भी स्वर्गवास 9 दिसंबर 2023 को हो गया। अतः मदन लाल शर्मा व उनके परिवार का योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। हवन में विद्यालय की प्राचार्या कांता गांधी, सभी नेत्रहीन छात्राएं, स्वर्गीय महावीर प्रसाद के सुपुत्र प्रवीण शर्मा, पुत्रवधू व धर्मपत्नी ने आहुति डाल स्वर्गीय मदन लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button